UP

रायबरेली के 4 बीईओ बने बीएसए, 1997 बैच के अधिकारियों को मिली पदोन्नति

रायबरेली। वर्षों संघर्ष व कोर्ट की लड़ाई के बाद आखिरकार प्रदेश के खंड शिक्षाधिकारियों को प्रादेशिक शैक्षिक सेवा (पीईएस) के पद पर बुधवार को पदोन्नति मिल गई है। शिक्षा निदेशालय की तरफ से 164 खण्ड शिक्षा अधिकारियों की जारी हुई सूची में जिले के चार बीईओ का नाम शामिल है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी संघ के महामंत्री बृजलाल वर्मा ने बताया कि वर्षों कोर्ट संघर्ष के बाद आखिरकार आज वर्ष 1997 बैच के उत्तर प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की पदोन्नति प्रादेशिक शैक्षिक सेवा (पीईएस) समूह-ख श्रेणी अधिकारी के पद पर हो गई है। अब पदोन्नत होने के बाद इन अधिकारियों को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), जीआईसी प्रधानाचार्य और वरिष्ठ डायट प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया जाता है।

उन्होंने बताया कि जिले के चार खण्ड शिक्षाधिकारी बीईओ सरेनी वीरेन्द्रनाथ द्विवेदी, खीरों मुकेश कुमार, शिवगढ़ अनिल मिश्रा व बीईओ बछरावां इंद्रा देवी का नाम पदोन्नति की सूची में शामिल है। बुधवार को पदोन्नति हुए बीईओ ने बीएसए राहुल सिंह से मुलाकात की। बीएसए ने सभी पदोन्नति बीईओ को बधाई देते हुए कहा कि अब विभाग को और अधिकारी मिल जाएंगे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button