Health

लखनऊ के सुश्रुत हॉस्पिटल में अत्याधुनिक रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सुविधा शुरू, मरीजों को मिलेगी विश्वस्तरीय चिकित्सा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। सीतापुर रोड स्थित सुश्रुत हॉस्पिटल में अत्याधुनिक रोबोटिक नी एवं हिप जॉइंट रिप्लेसमेंट (Robotic Joint Replacement) सुविधा का शुभारंभ हो गया है। रविवार 31 मई 2026 को लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण की इस नई तकनीक का शुभारम्‍भ किया।

अब लखनऊ और आसपास के जिलों के मरीजों को अपने ही शहर में विश्वस्तरीय रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट (Robotic Joint Replacement) की सुविधा किफायती कीमतों में मिल सकेगी।

सर्जरी होगी ज्यादा सटीक और सुरक्षित

सुश्रुत हॉस्पिटल के जॉइंट रिप्लेसमेंट और ट्रॉमा सर्जन डॉ. अनूप अग्रवाल (Dr Anup Agarwal) ने इस नई तकनीक के फायदे बताए। उन्होंने बताया कि रोबोटिक तकनीक से होने वाले ऑपरेशन ज्यादा सटीक और सुरक्षित होते हैं। यह तकनीक पूरी तरह से मरीज की व्यक्तिगत शारीरिक संरचना के अनुसार काम करती है।

सर्जरी के दौरान रोबोटिक सिस्टम रियल-टाइम मार्गदर्शन देता है। इससे प्रत्यारोपित इम्प्लांट बिल्कुल सही जगह पर फिट होता है। इसके परिणामस्वरूप मरीजों को दर्द कम होता है और वे जल्दी स्वस्थ होकर घर लौट सकते हैं।

Dr Anoop Agrawal

रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट के मुख्य फायदे:

  • अत्यधिक सटीकता और बेहतर इम्प्लांट पोजिशनिंग।

  • ऑपरेशन के दौरान कम रक्तस्राव और ऊतक (टिश्यू) को कम नुकसान।

  • दर्द में भारी कमी और रिकवरी में तेजी।

  • जोड़ों की कार्यक्षमता में बेहतर सुधार।

  • प्रत्यारोपित इम्प्लांट की उम्र (दीर्घायु) में बढ़ोतरी।

  • सर्जरी के बाद मरीज का जल्दी चलना-फिरना शुरू होना।

सुश्रुत हॉस्पिटल लंबे समय से ऑर्थोपेडिक उपचार में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहा है। अस्पताल में ट्रॉमा सर्जरी, आर्थ्रोस्कोपी, स्पाइन और पेल्विस सर्जरी भी प्रमुखता से की जाती है। रोबोटिक तकनीक के आने से अस्पताल ने बेहतर स्वास्थ्य और संवेदनशील देखभाल की दिशा में एक नया कदम बढ़ाया है।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button