UP

Raebareli: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए विशेष ट्रेनिंग

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा देने के बताएं गए गुण, छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए जीआईसी रायबरेली में विशेष प्रशिक्षण सत्र संपन्न, 235 सीटों पर 2,445 दावदार

रायबरेली। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 की बेहतर तैयारी और बच्चों को परीक्षा के तौर-तरीके सिखाने के लिए शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) रायबरेली में विशेष ट्रेनिंग सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को परीक्षा के दौरान समय का सही इस्तेमाल करने, कठिन सवालों को आसानी से हल करने और घबराहट से बचने के आसान टिप्स दिए गए।

प्रशिक्षण सत्र में मंडलीय मनोवैज्ञानिक विनोद कुमार और उनकी टीम ने बच्चों को गाइड किया। उन्होंने जिले के सभी ब्लॉकों से आए छात्रों को बताया कि परीक्षा हॉल में शांत दिमाग से पेपर हल करना कितना जरूरी है। छात्रों को परीक्षा जैसा माहौल समझाने के लिए ओएमआर (OMR) आंसर शीट और प्रश्न पत्र भी दिए गए, जिससे वे ओएमआर भरने में कोई गलती न करें।

एक सीट पर 10 दावेदार, मुकाबला कड़ा

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, रायबरेली जिले के लिए इस छात्रवृत्ति योजना में कुल 235 सीटें तय हैं। इन सीटों के लिए जिले भर से 2,445 छात्रों ने फार्म भरा है। यानी हर एक सीट के लिए लगभग 10 विद्यार्थियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। यह परीक्षा आगामी 1 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

शिक्षकों ने कहा: लगातार अभ्यास ही सफलता का रास्ता

कार्यक्रम में जीआईसी के प्रधानाचार्य शिव शंकर, प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश, एआरपी सतीश चौरसिया और खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) डॉ. सत्य प्रकाश यादव भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अगर छात्र नियमित रूप से मॉडल पेपर हल करें और बेसिक कॉन्सेप्ट्स पर ध्यान दें, तो यह परीक्षा पास करना बहुत आसान हो जाता है। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button