Health

फाइलेरिया की दवा न खाने वालों को अब बच्चे समझाएंगे

19 नवंबर से शुरू होगा सर्वजन दवा सेवन अभियान

लखनऊ। फाइलेरिया की दवा खाने से इनकार करने वालों को अब स्कूली बच्चे समझाएंगे। नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चे इस गंभीर बीमारी से बचाव और दवा सेवन के महत्व के प्रति जागरूक करेंगे।
इसकी शुरुआत कानपुर के बिधनू ब्लॉक से की गई,  जहां नाटक के माध्यम से लोगों को दवा सेवन के प्रति जागरूक किया। इस अभियान का मकसद 19 नवंबर से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान में अधिक से अधिक लोगों को दवा खाने के लिए प्रेरित करना है। अभियान में उन लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिन्होंने अब तक फाइलेरिया रोधी दवा नहीं खाई है या दवा खाने से इनकार कर दिया था।

फाइलेरिया की दवा न खाने वालों को अब बच्चे समझाएंगे
Street Play thecoverage

इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश्वर ने कहा कि विद्यार्थी बिना किसी व्यक्तिगत लाभ के लोगों को गंभीर बीमारी फाइलेरिया से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। उनकी बातों को समझते हुए सभी लोग अभियान के दौरान फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही फाइलेरिया मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

जिला मलेरिया अधिकारी एके सिंह ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के माध्यम से फैलने वाली बीमारी है। इससे बचाव के लिए अपने आसपास साफ-सफाई रखना और मच्छरों के पनपने के स्थानों को खत्म करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग के अभियान में सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में रेडियो कनपुरिया एफएम 90 की आरजे वर्षा व ज्योति ने भी अपने अंदाज में ग्रामीणों को जागरूक किया। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम बिधनू ब्लॉक के उरियारा, रमईपुर, अफजलपुर और मगरासा गांवों में भी नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक कर चुकी है।

नुक्कड़ नाटक में अनिकेत, अलीना, अनुराग, अनुष्का, वैष्णवी, परी, सुशीला, राखी, ललिता, सुमित और रागिनी सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button