Health

यूपी में नर्सिंग की पढ़ाई के लिए जीएनएम कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू

एडमिशन के लिए मई से पहले करना होगा आवेदन, 11 जून को आयोजित की जाएगी प्रवेश परीक्षा

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में प्राइवेट कॉलेजों के जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन 14 मई तक किए जा सकेंगे और UPGET 2025 प्रवेश परीक्षा 11 जून को होगी। प्रवेश प्रक्रिया अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी उत्‍तर प्रदेश के द्वारा सम्‍पन्‍न कराई जाएगी।

Atal Bihari Vajpayee Medical University  के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश के 46 प्राइवेट कॉलेजों में जीएनएम पाठ्यक्रम में 1,640 सीटें हैं। इसमें प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस बार प्रवेश परीक्षा प्रदेश स्‍तर पर आयोजित की जाएगी। आवेदन के लिए https://abvmuup.edu.in/  की वेबसाइट पर जाकर UPGET 2025 के लिए आवेदन करना होगा।

प्रदेश स्तर की प्रवेश परीक्षा और मेरिट के आधार पर काउंसलिंग के बाद प्रवेश दिए जाएंगे। अब तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेरिट पर कॉलेज खुद ही दाखिले देते थे।

17 वर्ष से अधिक आयु वाले ही कर सकेंगे आवेदन

आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 17 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। प्रवेश परीक्षा में अंग्रेजी सहित 40 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षा के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे।

अभी तक आवेदन की प्रक्रिया को लेकर केवल प्राइवेट कॉलेजों ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। लेकिन सरकारी कॉलेजों में मेरिट आधारित दाखिले को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

प्रदेश में 20 जिलों (आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, मेरठ, कानपुर, बांदा, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, मिर्जापुर, बस्ती, मथुरा, मुरादाबाद, सहारनपुर, बहराइच, आजमगढ़ और लखनऊ) में जीएनएम के निजी कॉलेज संचालित हैं।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button