Health

KGMU: मरीजों के इलाज में नर्सो की भूमिका अहम

Lucknow: मरीजों के इलाज में नर्सो की भूमिका अहम होती है। वह न सिर्फ मरीज को दवा व इंजेक्शन देकर उनकी बीमारी दूर करती है बल्कि उनकी भावात्मक रूप से देखभाल कर रोग से उबरने में उनकी मदद भी करती है। उनकी करुणा और समर्पण मरीजों को ठीक होने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है।

यह बातें केजीएमयू (KGMU) कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कही। नर्सेस दिवस पर वह अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेन्टर में International Nurses Day के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि जब कोई मरीज अस्पताल में भर्ती होता है तो अधिक समय तक नर्से ही उसकी देखभाल करती है। उनका ध्यान रखती है। इस दौरान मरीज और नर्सो के बीच एक भावात्मक रिश्ता बनता है और मरीज भी महसूस करता है कि वह इस देखभाल से जल्द स्वस्थ हो जायेगा।

यह भी पढ़ें: नर्सेज दिवस पर केजीएमयू (KGMU) में राजकीय नर्सेज संघ ने 12 पौधे लगाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

वीसी डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि नर्सें मरीजों के दर्द को समझती हैं, उनका मनोबल बढ़ाती हैं। नर्स मरीजों को दवाएं देती हैं। उनके स्वास्थ्य की निगरानी करती हैं। आवश्यक चिकित्सा प्रक्रियाएं करती हैं। नर्सें मरीजों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करती हैं। उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

इस मौके पर उप नर्सिंग अधीक्षक प्रदीप गंगवार ने कहा कि मरीजों की सेवा हमारा धर्म है। इसे सभी को बहुत ही ईमानदारी से निभाने की जरूरत है। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। क्योंकि मरीज हम पर बहुत भरोसा करके अपने मरीज को सौंपता है। ईश्वर ने हमे इंसानियत की सेवा के लिए भेजा है। मरीजों की शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक जरूरतों को पूरा करना हमारा कर्तव्य है।

यह भी पढ़ें: RMLIMS अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर लखनऊ में सप्ताहभर चले कार्यक्रमों के साथ नर्सों को दी गई प्रेरणा, सम्मान और संदेश

इस अवसर 20 मरीजों को इलेक्ट्रॉनिक बीपी इंस्ट्रू्रू्मेंट टमे भी वितरित किए गए। इसके साथ रैंप वॉक समेत तमाम तरह के रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Back to top button