UP

UPPCL: विधायक ने अधीक्षण अभियंता पर वसूली के गंभीर आरोप, ऊर्जा मंत्री ने दिए जांच के आदेश

LUCKNOW: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में तैनात बिजली विभाग (UPPCL) अधीक्षणअभियंता अखिलेश कुमार पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक का कहना है कि अभियंता ने पहले लगभग 100 संविदा कर्मियों को सेवा से हटा दिया और बाद में अपने कम्प्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से आर्थिक लाभ लेकर उन्हें दोबारा नियुक्त किया।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को भेजे गए पत्र में विधायक ने कम्प्यूटर ऑपरेटर का नाम उजागर करते हुए शिकायतकर्ताओं के शपथ पत्र भी संलग्न किए। आरोप है कि अखिलेश कुमार अपने ऑपरेटर सालिम सैफ के जरिए वसूली करते हैं, जो अपने रिश्तेदारों के साथ इस काम को अंजाम देता है।

विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि वसूली नेटवर्क में अधिशासी अभियंता प्रथम कार्यालय का ऑपरेटर शहंशाह आलम, द्वितीय कार्यालय के फैजानुद्दीन, आजम सैफी, तौफीक हुसैन, पवन कुमार, रिशाद, तथा तृतीय कार्यालय के सोएब अंसारी और तौफीक शामिल हैं। कहा गया है कि ये सभी संविदा कर्मियों से पुनर्नियुक्ति के नाम पर धन लेते हैं, जो अंततः सालिम सैफ के माध्यम से अधीक्षण अभियंता तक पहुंचता है।

पत्र मिलने के बाद ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष आशीष गोयल को एक सप्ताह में जांच पूरी कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button