UP

बी.पी. मंडल जयंती पर लखनऊ में संगोष्ठी: ‘सामाजिक न्याय में वोट के अधिकार की भूमिका’

LUCKNOW: सामाजिक चेतना फाउंडेशन (न्यास) द्वारा महान समाज सुधारक बी.पी. मंडल की 128वीं जयंती के अवसर पर आगामी 25 अगस्त दिन सोमवार को शाम 4 बजे एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम यूपी प्रेस क्लब, निकट तुलसी सिनेमा, हजरतगंज, लखनऊ में होगा।

“सामाजिक न्याय में वोट के अधिकार की भूमिका” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े बुद्धिजीवी, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं सामाजिक चेतना फाउंडेशन न्यास के संस्थापक न्यायमूर्ति वीरेन्द्र सिंह यादव शामिल होंगे।

आयोजकों ने बताया कि बी.पी. मंडल की जयंती को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाना संगठन का उद्देश्य है, ताकि पिछड़े, वंचित और दलित समाज को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। विशेष रूप से वोट के अधिकार को सामाजिक न्याय की स्थापना में एक सशक्त औजार के रूप में रेखांकित किया जाएगा।

इस आयोजन में हर्षोल्लास और गंभीर विमर्श के साथ सामाजिक चेतना को प्रखर बनाने का संकल्प लिया जाएगा।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button