HealthReligion

केजीएमयू लखनऊ में विशाल भंडारे का आयोजन, वीसी और कर्मचारियों ने मिलकर बांटा प्रसाद

Lucknow: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU), लखनऊ में दिनांक 03 जून 2025 मंगलवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। केजीएमयू कर्मचारी परिषद के महामंत्री अनिल कुमार के सौजन्‍य से आयोजित इस भंडारे में कर्मचारी, डॉक्‍टर्स, मेडिकोज और केजीएमयू में आने वाले मरीज, तीमारदारों ने श्रद्धा के साथ हिस्‍सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

अनिल कुमार ने बताया कि भंडारे का विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस भंडारे में हजारों मरीजों, उनके तीमारदारों और विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया। भंडारे में इस बार केजीएमयू की वीसी प्रो. सोनिया नित्‍यानंद ने स्‍वयं उपस्थित और उन्होंने मरीजों तथा कर्मचारियों को अपने हाथों से प्रसाद वितरित कर समर्पण और सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

कुलपति प्रो. (डॉ.) सोनिया नित्यानंद ने अपने कर-कमलों से मरीजों और कर्मचारियों को प्रसाद वितरित कर न केवल सेवा और समर्पण का आदर्श प्रस्तुत किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि नेतृत्व का सर्वोत्तम स्वरूप वह होता है जिसमें सहभागीता, सादगी और संवेदना एक साथ निहित हों।

यह भी पढ़ें: केजीएमयू वीसी की उपलब्धियों पर कर्मचारी परिषद ने राज्यपाल को लिखा प्रशंसा पत्र

भंडारे का आयोजन केवल एक धार्मिक या पारंपरिक पहलू तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका मूल उद्देश्य था चिकित्सा संस्थान में कार्यरत सभी वर्गों मरीजों, तीमारदारों, चिकित्सकों, कर्मचारियों के बीच सहयोग और सामूहिकता की भावना को प्रोत्साहित करना था। ऐसे आयोजन यह सिद्ध करते हैं कि केजीएमयू (KGMU) केवल एक चिकित्सा संस्था नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और समाजोन्मुख संस्थान भी है, जो मानवता की सेवा में सदैव अग्रसर है।

इस मौके पर डॉ. भाष्‍कर अग्रवाल, कर्मचारी परिषद के कोषाध्‍यक्ष, प्रतीक्षा सोनकर, सोनू बाल्‍मीकि, अमरनाथ, रमेश सिंह सहित अन्‍य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button