UP

पुरानी पेंशन के लिए आखिरी सांस तक जारी रहेगा संघर्ष, 25 सितंबर को लखनऊ में महारैली : विजय बंधु

रायबरेली। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कर्मचारियों की लंबित मांग पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन अब और तेज होने जा रहा है। रायबरेली के केएन लॉन में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए ‘पेंशन पुरुष’ के नाम से चर्चित ऑल टीचर्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा / ATEWA) के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु ने हुंकार भरते हुए कहा कि जब तक पुरानी पेंशन का हक नहीं मिल जाता, तब तक उनका संघर्ष आखिरी सांस तक जारी रहेगा। उन्होंने आगामी को लखनऊ के ईको गॉर्डन में 25 सितंबर को प्रस्तावित पेंशन, निजीकरण और टीईटी के विरोध में होने वाली रैली में जिले से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता करने की अपील की।

शहर के केएन लॉन में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा 25 सितंबर को आयोजित होने वाली विशाल पेंशन रैली में जिले से अधिक से अधिक सहभागिता होपर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने सभी कर्मचारियों, शिक्षकों और पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे ऐतिहासिक बनाएं। विजय बंधु ने कहा कि 25 सितंबर की यह रैली सरकार को कर्मचारियों की एकजुटता और ताकत का अहसास कराएगी।

atewa vijay bandhu old pension ops 3
उन्होंने आगे कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा कवच है, जिससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता। सरकार को कर्मचारियों की वाजिब मांगों को सुनना ही होगा। पेंशन हम लोग लेकर ही रहेंगे।

बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने 25 सितंबर की रैली की तैयारियों और रणनीति की समीक्षा की तथा रैली को पूरी तरह सफल बनाने का संकल्प लिया। अंत में बैठक का समापन पुरानी पेंशन बहाली के नारों और बुलंद हौसलों के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता ने किया।

atewa vijay bandhu old pension ops 1 e1788782950672

कार्यक्रम के सिंचाई विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ए.पी. यादव, प्रदेश संगठन मंत्री रजत प्रकाश प्रहरी, प्रदेश सह प्रभारी आईटी सेल वेद प्रकाश “आर्यनवेद”, इरफान अहमद जिला संयोजक, अंजनी कुमार मौर्य जिला कोषाध्यक्ष, शिवनाथ यादव, लालजी यादव, योगेंद्र प्रताप, अनवर अली, अनिल यादव, मयंक सिंह वर्मा, शत्रुघन कुमार जिला अध्यक्ष एकजुट, आशुतोष कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह संगठन मंत्री, जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ ममता यादव, प्रकाश यादव, जगन्नाथ सरोज, इन्द्रसेन, अमित, पीडब्ल्यूडी संघ से महेंद्र शुक्ला, सतीश चौरसिया, मो. नसीम, सितांशु सोनकर, सहित अनेक शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button