google.com, pub-7720366478115756, DIRECT, f08c47fec0942fa0
UP

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर उत्कृष्ट चिकित्सकों का सम्मान, झांसी में भव्य आयोजन

झांसी, विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लायंस क्लब उड़ान द्वारा आयोजित अधिष्ठापन समारोह में स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला चिकित्सालय झांसी के नेत्र सर्जन डॉ. लक्ष्मी प्रसाद राजपूत को 7401 मोतियाबिंद ऑपरेशन कर प्रदेश में दूसरी बार सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य संवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नेत्र सर्जन डॉ. विनोद यादव (पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी) एवं डॉ. गौरव सेठ को भी विशेष सम्मान दिया गया।

IMG 20260407 WA0043

कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस क्लब इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सम्मति सर्राफ, कानपुर से आए वीडीजी-1 विश्व रतन त्रिपाठी, पीडीजी अनिल अरोड़ा एवं दीपांशु दे द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं समाजसेवियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्रदान करने वालों में डॉ. सुमन (अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, झांसी मंडल), डॉ. सुधाकर पांडे (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, झांसी), योगेंद्र कुमार (अपर जिलाधिकारी, नमामि गंगे), डॉ. आर.के. सक्सेना (प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय), कुमारी राशि साहू (अध्यक्ष, ऊर्जा फाउंडेशन) एवं डॉ. जितेंद्र कुमार (विभागाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज झांसी) शामिल रहे।

सम्मानित होने वालों में डॉ. रमेश चंद्र, डॉ. रवि शंकर, डॉ. श्वेता अग्रवाल, डॉ. सुब्रत मसूरिया, डॉ. एम.सी. अग्रवाल, डॉ. विनोद साहू, डॉ. डी.एस. गुप्ता, डॉ. गोकुल प्रसाद, डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. मुकेश राजपूत, डॉ. पवन निखरा, डॉ. ए.के. सोनी, डॉ. मिथिलेश राठौर, डॉ. गर्ग (पूर्व सीएमओ), डॉ. अभिषेक साहू, डॉ. भदोरिया, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. बृजेश खरे, रितेश सिंह सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे।

पैरामेडिकल स्टाफ में सुनीता प्रजापति, चंद्रप्रभा, रूबी यादव, मंजू, सविता, कुसुम, चंद्रभान, रचना, मनोज ब्रह्मेश, अभिनव शर्मा (नेत्र परीक्षण अधिकारी), लखन सिंह (शोध अधिकारी), सोहन कश्यप (लैब सहायक), डॉ. दुष्यंत, डॉ. सत्येंद्र, डॉ. जितेंद्र (फिजियो) सहित अन्य को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों जैसे मयूर गुलाटी (आर्किटेक्ट), महेंद्र शर्मा (केंद्रीय अध्यक्ष, बुंदेलखंड किसान यूनियन), इंजीनियर रविकांत दुबे, अजय सिसोदिया, लक्ष्मी नारायण सहित लायंस क्लब के सदस्य—सीमा, रजनी, जितेंद्र, सुनीता, कमलेश, अंजू, विशाल, कुसुम, अनिल, श्रद्धा, क्रांति, संध्या, डॉ. महेंद्र, नीतू सिंह, मनमोहन, विनीता, राकेश साहू, ईशान, नेहा तिवारी, माधुरी, रेनू भारती, सरोज, रवि पांडे आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन लायंस क्लब उड़ान की चार्टर्ड प्रेसिडेंट श्रीमती नीतू साहू एवं नेत्र परीक्षण अधिकारी लायन आदित्य साहू द्वारा किया गया। आयोजन में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए सभी ने चिकित्सकों के योगदान को सराहा।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button