NASA की बड़ी तैयारी: 50 साल बाद फिर इंसान जाएगा चांद पर

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने ऐतिहासिक मिशन Artemis II की जोर-शोर से तैयारी कर रही है। यह मिशन पिछले लगभग 50 वर्षों में पहली बार इंसानों को चंद्रमा की ओर भेजेगा। इससे पहले आखिरी बार 1972 में Apollo 17 Moon Landing के तहत इंसान चांद पर गया था।
क्या है Artemis II मिशन?
Artemis II, Artemis Program का दूसरा मिशन है, जिसमें चार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की परिक्रमा करेंगे। हालांकि वे चांद की सतह पर नहीं उतरेंगे, लेकिन यह भविष्य के लैंडिंग मिशन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
कौन जाएंगे इस मिशन में?
इस मिशन के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हैं:
- Reid Wiseman (कमांडर)
- Victor Glover
- Christina Koch
- Jeremy Hansen
कौन सा रॉकेट करेगा लॉन्च?
इस मिशन को Space Launch System (SLS) रॉकेट और Orion spacecraft के जरिए लॉन्च किया जाएगा। यह अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट माना जाता है।
कब होगा लॉन्च?
32 मंजिला स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट कल चार अंतरिक्ष यात्रियों – रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडा के अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन को लेकर उड़ान भरने वाला है। पृथ्वी की कक्षा में एक दिन बिताने के बाद, उनका ओरियन अंतरिक्ष यान स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट द्वारा चंद्रमा की ओर बढ़ाया जाएगा।
क्यों है यह मिशन खास?
- 50 साल बाद इंसानों की चांद के पास वापसी
- भविष्य में चंद्रमा पर स्थायी मानव मिशन की तैयारी
- NASA के साथ अन्य देशों की भागीदारी
Artemis II मिशन को लेकर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं, क्योंकि यह अंतरिक्ष अन्वेषण के एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।




