India

मरीज के लिए सीएम योगी ने रुकवायी विजयादशमी शोभायात्रा

गोरखपुर। विजयादशमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर से निकली पारंपरिक शोभायात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। मंदिर के मुख्य द्वार के पास शोभायात्रा के दौरान एंबुलेंस का सायरन सुनाई दिया तो मुख्यमंत्री ने तत्काल उसे रास्ता देने के निर्देश दिए। इसके बाद शोभायात्रा को रोककर एंबुलेंस के लिए रास्ता खाली कराया गया। एंबुलेंस के निकलने के बाद ही शोभायात्रा आगे बढ़ी।

विजयदशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में विजयादशमी की पारंपरिक शोभायात्रा गोरखनाथ मंदिर से आगे बढ़ रही थी। इस दौरान मंदिर के मुख्य द्वार के आसपास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक एंबुलेंस वहां पहुंची, लेकिन भीड़ के कारण उसके आगे बढ़ने में परेशानी होने लगी।

एंबुलेंस का सायरन सुनते ही मुख्यमंत्री ने अपने सुरक्षाकर्मियों को तत्काल रास्ता खाली कराने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर सुरक्षा कर्मियों ने शोभायात्रा को रोककर एंबुलेंस के लिए रास्ता बनवाया। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी सहयोग किया, जिससे एंबुलेंस बिना किसी रुकावट के आगे निकल सकी। इसके बाद शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ी।

मुख्यमंत्री की इस पहल को मानवता और संवेदनशीलता से जोड़कर देखा जा रहा है। धार्मिक आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मरीज को प्राथमिकता देने की यह घटना बताती है कि आपात स्थिति में समय पर रास्ता मिलना कितना जरूरी है। घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिस पर लोग मुख्यमंत्री की पहल की सराहना कर रहे हैं।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button