UP

KGMU में धूमधाम के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

लखनऊ: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के कर्मचारी परिषद की ओर से बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित सरस्वती मन्दिर लॉन में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केजीएयमू के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस खास मौके पर केजीएमयू की कुलपति सोनिया नित्यानंद ने बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। उनके साथ वित्त अधिकारी संतोष शर्मा, लेखा अधिकारी अमित सिंह सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों के स्वागत के साथ हुई।

अबीर-गुलाल के साथ दिया भाईचारे का संदेश

होली मिलन समारोह के दौरान सभी कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आपसी प्रेम, भाईचारा तथा सौहार्द का संदेश दिया गया। कर्मचारी परिषद के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय, एकता और एक सकारात्मक कार्य-वातावरण को बढ़ावा देना था।

होली मिलन समारोह

कार्यक्रम के समापन पर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह और महामंत्री अनिल कुमार की ओर से सभी अतिथियों और उपस्थित कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही, उन्होंने सभी को रंगों के इस पर्व होली की अग्रिम और हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button