Sports

फिट इंडिया वीक में स्‍टूडेंट्स ने दिखाई प्रतिभा

मिशन फिट इंडिया के तहत फिट इंडिया वीक में खिलाडि़यों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

फिट इंडिया के अंतर्गत आमजन विशेषकर युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्‍साहन देने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण मंत्रालय, भारत सरकार एवं शिक्षा विभाग उत्‍तर प्रदेश के सहयोग से मिशन फिट इंडिया के तहत 15 नवंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक स्‍कूलोंं एवं उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों में फिट इंडिया वीक का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में शिवानी पब्लिक स्‍कूल, मानसरोवर, कानपुर रोड में फिट इंडिया वीक सम्‍पन्‍न हुआ। फिट इंडिया वीक के दौरान जुम्‍बा, पीटी ग्रुप डांस, कबड्डी, लंगड़ी जैसे रोचक खेल खेले गए। स्‍कूल के स्‍टूडेंट्स ने कलारीपट्ट और योगासन का भी प्रदर्शन किया।

फिट इंडिया वीक में 120 से अधिक छात्र छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि ओलंपियन सुजीत कुमार ने विजेताओं को पुरस्‍कार बांटे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य पुनीता मिश्रा ने कहा कि स्‍कूल बच्‍चों में फिजिकल फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में भारतीय खेल प्राधिकरण के सहायक निदेशक अरुणलाल वी और शुभांशु द्विवेदी सहित अन्‍य लोग मौजूद रहे।

 

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button