Sports

South Asian Karate Championship: लखनऊ के खिलाड़ियों का बांग्लादेश में जलवा, टीम काता में जीता Gold

लखनऊ। बांग्लादेश में आयोजित दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप (South Asian Karate Championship) में लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम काता (Team Kata) स्पर्धा में इन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। इसके साथ ही व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।

यह प्रतियोगिता 15 से 19 जुलाई 2026 तक बांग्लादेश में आयोजित हुई। यह 10वीं कैडेट, जूनियर, अंडर-21 व सीनियर दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप थी। इसका आयोजन वर्ल्ड कराटे फेडरेशन और एशियन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में किया गया।

टीम काता में जीता स्वर्ण पदक

बालक जूनियर टीम काता स्पर्धा में वेदांत सिंह, यश सिंह, विवान आहूजा और तन्मय पटेल की चौकड़ी ने शानदार खेल दिखाया। इस टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। मेजबान बांग्लादेश की टीम को इस वर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के महासचिव जसपाल सिंह ने इस जीत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालक व्यक्तिगत कैडेट काता स्पर्धा में श्रेष्ठ श्रीवास्तव ने रजत पदक जीता। इस वर्ग का स्वर्ण पदक नेपाल के खिलाड़ी ने हासिल किया।

वेदांत सिंह ने जीता कांस्य

स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य वेदांत सिंह ने कुमिते स्पर्धा में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने बालक जूनियर कुमिते के 54 किलोग्राम से कम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। जसपाल सिंह ने बताया कि एक अन्य खिलाड़ी आद्या चौहान की स्पर्धा देर शाम को आयोजित होगी।

खेल पदाधिकारियों ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में कराटे की मजबूत प्रतिभा और सुनियोजित प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है।

कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के चेयरमैन कुणाल सिल्कू (आईएएस), अध्यक्ष टीपी हवेलिया, कार्यकारी अध्यक्ष डा. सैयद रफत जुबैर रिजवी, आयोजन समिति के चेयरमैन संतोष जायसवाल और कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के सचिव कृष्णा अवतार ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button