Life Style

IRCTC लाया है अमेज़िंग थाईलैंड टूर – जल्दी करें, सीटें सीमित हैं!

विदेश यात्रा का सपना अब होगा साकार!

LUCKNOW: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) लेकर आया है यात्रियों के लिए बेहद खास पैकेज – “थाईलैंड कॉलिंग”। यह 6 दिवसीय टूर यात्रियों को बैंकॉक और पटाया की शानदार सैर कराएगा, जिसमें शामिल हैं डायरेक्ट फ्लाइट, चार सितारा होटल, स्वादिष्ट भारतीय भोजन और थाईलैंड के लोकप्रिय आकर्षण जैसे टाइगर पार्क, कोरल आइलैंड, अल्काज़ार शो, सफारी वर्ल्ड और चाओ फ्राया क्रूज़ डिनर।

टूर की विशेषताएं

इस टूर में यात्रियों को एयर एशिया की डायरेक्ट फ्लाइट से यात्रा, चार सितारा होटल में ठहराव, भारतीय भोजन (5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच, 4 डिनर), ट्रैवल इंश्योरेंस, गाइड सुविधा सहित कई प्रमुख दर्शनीय स्थलों जैसे टाइगर पार्क, कोरल आइलैंड, अल्काज़ार शो, बैंकॉक मंदिर दर्शन, चाओ फ्राया क्रूज़ डिनर, सफारी वर्ल्ड, सी लाइफ ओशियन वर्ल्ड व जेम्स गैलरी का भ्रमण कराया जाएगा।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्ध अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 73300/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 62800/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 61600/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 59300/- बेड सहित एवं  मूल्य रू. 50000/- बिना बेड के होगा।

इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ  के आधार पर की जायेगी।

यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये 9236367954/8287930922 मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है । 

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button