Raebareli: अब आसान होगी दिव्यांग बच्चों की पहचान, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सीखे देखभाल के गुर

रायबरेली। गांवों में दिव्यांग बच्चों की पहचान के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुंशीगंज बीआरसी में 10 से 12 फरवरी को प्रशिक्षण दिया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र मुंशीगंज में तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण में सन्दर्भदाताओं ने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा से लेकर उनकी देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।
ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रशिक्षण के बारे में बीईओ बृजलाल ने बताया कि राही में संचालित प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में कार्यरत् को 34 लोकेटेड आंगनबाडी कार्यक़त्री को इक्कीस प्रकार की दिन्यांगता से सम्बन्धित जानकारी दी गई तथा यूडीआईडी कार्ड बनवाने की प्रकिया के विषय में बताया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण से अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिव्यांग बच्चों को पहचानने में आसानी होगी।
सन्दर्भदाता के रूप में मल्लिका सक्सेना तथा नरेश कुमार सक्सेना द्वारा तीन दिवसीय लोकेटेड आंगनबाडी कार्यक़त्री का प्रशिक्षण सम्पन्न कराया। आज समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी राही बृजलाल वर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर आशीष, नीरज, अभिषेक, मनीष मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।



