Health

मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में 31 मई को होगा रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट

Lucknow: मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में 31 मई को रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट (Run for Women Empowerment) का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेंगी।
इस बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि यह कार्यक्रम रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर किया जाना है।

कार्यक्रम के जरिए स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राओं को रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन व उनके द्वारा देश, धर्म, संस्कृति एवं नारी शक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिताओं व महिला सशक्तिकरण हेतु दौड़ रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट का आयोजन भी किया जाएगा।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भी प्रसिद्ध तीर्थों एवं स्थानों पर भव्य मंदिरों का निर्माण कराया था। घाट बनवाए, कुओं, बावडिय़ों एवं मार्गों का निर्माण कराया। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर में भी कार्य कराया। लोगों के लिए अन्न क्षेत्र खोले एवं प्याऊ का निर्माण कराया। उनके जीवन से हमें जनसेवा की प्रेरणा मिलती है।

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button