सनातन हिंदू एकता पद यात्रा के प्रति किया जागरुक

Lucknow: दिल्ली से वृंदावन तक सनातन हिंदू एकता पद यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा आगामी 7-16 नवंबर तक चलेगी। पदयात्रा को सफल बनाने और लोगों को इसके प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से रविवार को राजधानी में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में जागो भाई जागो संदेश के साथ श्रीबागेश्वर धाम शिष्य मंडल एवं सुंदरकांड मंडल लखनऊ के सदस्यों ने तालकटोरा स्थित बालाजी मंदिर से राजाजीपुरम स्थित तणियन देवी मंदिर तक अभियान चलाकर लोगों को यात्रों की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: कम उम्र में ही बिगड़ रहा स्वास्थ्य, 89 फीसदी किशोरियों में खून की कमी
इस अभियान के दौरान संस्था के सदस्यों ने बागेश्वर धाम सरकार पण्डित धीरेन्द्र शास्त्री के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाया। लखनऊवासियों को पद यात्रा से जोडऩे के लिए उन्हें आमंत्रित किया। जागरुकत अभियान दोपहर तीन बजे बालाजी मंदिर से शुरू होकर तणियन देवी मंदिर तक चलाया गया। इसमें लखनऊ मंडल और उप मंडल के सदस्य शामिल हुए।
अभियान का नेतृत्व कर रहे संदीप तिवारी व घनश्याम मौर्य ने बताया कि सनातन हिंदू एकता पद यात्रा का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे आगामी नवंबर में होने वाली पद यात्रा में बढ़-चढक़र हिस्सा लें और गुरुदेव बागेश्वर धाम सरकार के सपनों को साकार करने में भागीदार बनें। अभियान में प्रमुख रूप से अर्चना त्रिपाठी, कंचन तिवारी, अलोक मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, राकेश सोनी व नीलम यादव समेत कई लोग शामिल हुए।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




