सुमित्रा मॉडर्न अकादमी में 31वें स्थापना दिवस पर भव्य समारोह, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

सीतापुर। शिक्षा वह शक्ति है जो जीवन के हर द्वार को खोलती है। यह बात सुमित्रा ग्रुप ऑफ स्कूल के डायरेक्टर रोहन मेहता ने सुमित्रा मॉडर्न अकादमी के 31वें स्थापना दिवस समारोह में कही। वह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अभिभावकों, विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सफलता का मार्ग तभी प्रशस्त होता है जब बच्चे सही दिशा में मेहनत कर अपने लक्ष्य का चयन करते हैं। आज के बच्चे ही कल का भविष्य तय करेंगे, इसलिए उन्हें सही मार्गदर्शन और शिक्षा देना आवश्यक है।

कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर रोहन मेहता और डीन साक्षी मेहता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्रों को, जो विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत हैं, सम्मानित किया गया। इनमें अनन्या गुप्ता (एचआरडीवाई कंपनी), जसमीत कौर (आर्किटेक्ट, यूपी प्रोजेक्ट), दिव्या झिंगरन (असिस्टेंट मैनेजर, बंधन बैंक) और जाह्नवी मिश्रा (गायनिक विभाग, डॉ. मोहित मिश्रा क्लीनिक) शामिल रहीं। सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की डीन साक्षी मेहता ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को डिजिटल शिक्षा के महत्व से अवगत कराया और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती बलबिंदर कौर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी दीपक झिंगरन, कोऑर्डिनेटर कमल प्रीत कौर, गौरव गुप्ता सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




