UP

CBSE 2025: LPS का शानदार प्रदर्शन, आंचल व अथर्व टॉपर

लखनऊ पब्लिक स्कूल के 636 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, कई छात्र 98%+ क्लब में शामिल

Lucknow: सीबीएसई द्वारा आयोजित AISSCE (कक्षा 12) और AISSE (कक्षा 10) परीक्षा-2025 के परिणामों में लखनऊ पब्लिक स्कूल (सीपी सिंह फाउंडेशन) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। कक्षा 12 में साउथ सिटी शाखा की छात्रा आंचल भारद्वाज ने 98.8% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने के साथ-साथ शहर के मेधावी छात्रों में स्थान बनाया। वहीं कक्षा 10 में सेक्टर-आई शाखा के छात्र अथर्व वी. दिशावल ने 98.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया।

यह भी पढ़ें: साइकिल, ब्लैकबोर्ड और एक सपनाः सी.पी. सिंह का शिक्षा पर प्रभाव

AISSCE-2025 (कक्षा 12) में विद्यालय की सात शाखाओं से कुल 1105 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। इनमें से 228 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। आंचल भारद्वाज के साथ सेक्टर-डी की हर्षिता श्रीवास्तव और साउथ सिटी के आरुल श्रीवास्तव ने 98.6%, जबकि सेक्टर-डी के निखिल पाल ने 98.4% अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें: आँचल भारद्वाज ने रचा कीर्तिमान: लखनऊ पब्लिक स्कूल की छात्रा ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किए 98.8% अंक

AISSE-2025 (कक्षा 10) में कुल 1280 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 408 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को और ऊंचाई दी। अथर्व वी. दिशावल के अलावा अहियारायपुर, रायबरेली की अनन्या सिंह, साउथ सिटी की विदूषी मौर्या और अहियारायपुर के विभोर वर्मा ने 98.2% अंक अर्जित कर विद्यालय की श्रेष्ठता को सिद्ध किया।

यह भी पढ़ें: अरुल श्रीवास्तव ने CBSE 12वीं परीक्षा में 98.6% अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया


विद्यालय के प्रबंधक श्री लोकेश सिंह, निदेशिका श्रीमती रश्मि पाठक एवं सभी शाखाओं के प्रधानाचार्यों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों की मार्गदर्शक भूमिका, विद्यालय की अनुशासित शिक्षण प्रक्रिया और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

यह भी पढ़ें: रिद्धि मिश्रा की सफलता की कहानी: IAS बनने का सपना, 97.8% हासिल कर बढ़ाया परिवार और स्कूल का मान

लखनऊ पब्लिक स्कूल ने इस उपलब्धि के साथ एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और नवाचार के प्रति अपने संकल्प में अडिग है।

यह भी पढ़ें: एलपीएस के निखिल पाल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में गणित और कंप्यूटर साइंस में 100 अंक प्राप्त कर सफलता की नई मिसाल पेश की

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button