google.com, pub-7720366478115756, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Health

लखनऊ में कोरोना के नए वैरिएंट के 4 मरीज मिले

यूपी में 25 नए कोरोना पॉजिटिव

Lucknow: राजधानी लखनऊ में कोरोना (Corona) वायरस बढऩे लगा हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चार लोगों में कोविड के नए वैरिएंट जेएन 1 ( JN1 variant) की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 25 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जिससे एक्टिव केस की संख्या बढक़र 143 हो गई है।

लखनऊ के डालीगंज क्षेत्र की 78 वर्षीय महिला को बीते चार दिनों से बुखार था। जांच कराने पर उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले गोमतीनगर के विशालखण्ड में 20 वर्षीय युवक में संक्रमण मिला था। युवक को बुखार, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। जांच के बाद वह पॉजिटिव पाया गया और उसे होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रखा गया है।, आशियाना इलाके के दो बुजुर्ग भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है।

यह भी पढ़ें:  कोरोना संक्रमित के घरवालों की नहीं हुई जांच

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. एन.बी. सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों की हालत स्थिर है और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को कोविड लक्षणों के प्रति जागरूक किया जा रहा है और जांच कराने की अपील की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की अपील

-बुखार, खांसी, जुकाम या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत जांच कराएं

-मास्क पहनें और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें

-हाथों की साफ-सफाई बनाए रखें

घबराएं नहीं, सतर्क रहें

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button