India

डॉ. RMLIMS में शांति मार्च का आयोजन, पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि

Lucknow: हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS), लखनऊ के Nurse’s संघ द्वारा पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शांति मार्च का आयोजन किया गया।

यह शांति मार्च आज 25 अप्रैल को शाम 4 बजे निकाला गया। मार्च के दौरान सभी प्रतिभागियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) सी.एम. सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “इस दुखद घटना से हमें गहरा दुख पहुंचा है। हम इस अमानवीय कृत्य की निंदा करते हैं और शोक संतप्त परिवारों के साथ हमारी पूरी संवेदनाएं हैं।”

शांति मार्च में Nurse’s संघ के महामंत्री अमित शर्मा, समस्त नर्सिंग संवर्ग, संविदा कर्मी, तकनीकी संवर्ग एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर हमले की निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट की।

मार्च के दौरान सभी उपस्थितजनों ने एक स्वर में कहा, “हम पहलगाम हमले में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हैं और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।”

इस शांति मार्च के माध्यम से RMLIMS परिवार ने न केवल संवेदना प्रकट की बल्कि यह संदेश भी दिया कि देश के किसी भी कोने में हुई हिंसा के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button