Sports

कबड्डी में रसहेता व खो-खो में अव्वल रहा ओनई जंगल

राणा बेनी माधव सिंह स्मृति ग्राउंड में परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

रायबरेली। अमावां ब्लॉक के राणा बेनी माधव सिंह स्मृति ग्राउंड में शुक्रवार दो दिवसीय परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभांरभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीईओ ऋचा सिंह रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएसएम के जिलाध्यक्ष व सोसाइटी के डायरेक्टर बीरेंद्र सिंह ने की। वहीं, विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक राजेन्द्र यादव व जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह रहे।

पहले दिन हुए टीम मुकाबले में प्राथमिक और जूनियर स्तर की कबड्डी, खो-खो और बॉलीबाल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्राथमिक वर्ग कबड्डी बालक वर्ग में रसहेता की टीम विजयी रही। रनर पूरे दर्जिन की टीम रही। बालिका में जेतुआ टप्पे विझवन विनर और लालपुर चौहान की टीम रनर रही। जूनियर कबड्डी बलिका वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय रसहेता विनर और पहरावां की टीम रनर रही। प्राथमिक वर्ग खो-खो में बालक वर्ग में रसहेता की टीम विनर और खैरा की टीम रनर रही।

यह भी पढ़ें: संकुल बल्ला की खेलकूद प्रतियोगिता में थुलवासा, बल्ला और खैरा ने लहराया परचम, छात्र-छात्राओं ने दिखाया बेहतरीन प्रदर्शन

बालिका वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय मर्दापुर की टीम विनर और रनर रसहेता की टीम रनर रही। जूनियर वर्ग खो-खो बालक व बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ओनई जंगल विनर और कम्पोजिट विद्यालय रसहेता की टीम रनर रही। वॉलीबाल में कोडरस बुजुर्ग की टीम बालक-बालिका में विनर रही और रनर ओनई जंगल की टीम रही। कार्यक्रम का संचालन संकुल बल्ला नीरज कुमार ने किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष व व्यायाम शिक्षक ब्रजेंद्र कुमार, रामेश्वर नाथ प्रसाद, रणविजय सिंह गंगापारी, रामभरत राजभर, सन्तन शिरमौली, मनोज, ओपी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह, संगीता, मनोज, शिवम श्रीवास्तव, उषा, रंजीत, अशोक, सन्दीप, रविकरण, मनीषा, पवन मौर्य, वरुणेंद्र सिंह, अनुराग चौधरी, रामकरण, हरि प्रसाद, हरिकेश, धर्मेंद्र, श्रीकांत, डॉ. मनोज, प्रदीप सहित ब्लॉक के शिक्षक एवं व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button