UP

बैडमिंटन चैंपियनशिप सिल्वर मेडल विजेता कुमारी उषा देवी सम्मानित

लखनऊ। 7 वीं राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियन शिप 2025- 26 (पुरुषों और महिलाओं) तेलंगाना के हैदराबाद में 6 से 10 मार्च तक आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट तेलंगाना बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया जिसमें रघुनाथ खेड़ा, थाना बछरावां जिला रायबरेली की एक निर्धन परिवार में जन्मी बच्ची ऊषा देवी को राज्य केंद्र शासित प्रदेश उत्तर प्रदेश में सिल्वर मेडल जीत कर दूसरा स्थान हासिल करके अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऊषा देवी के परिवार में तीन भाई और दो बहने है।

पिता जी का देहान्त बचपन में ही हो गया था। ऊषा देवी को इस मुकाम तक पहुंचाने में बड़े भाई कुलदीप, माता शिव रानी और फूफा धर्मेंद्र कुमार जी का हाथ है ऊषा देवी एक पैर से विकलांग होने के बावजूद भी प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है ये एक गर्व की बात है। सम्मानित करने वालों में ओम प्रकाश, चन्दन कुमार, नीरज कुमार निर्मल, धर्मेंद्र कुमार, राम नरेश, जयेंद्र प्रताप सिंह और अमर नाथ ने सम्मानित किया।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Back to top button