वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम में रक्षा मंत्री के सामने ईपीएस- 95 पेंशन मुद्दा उठा

लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे उसमें कुछ वरिष्ठ जनों को रक्षा मंत्री से सीधा संवाद करने का अवसर प्रदान किया गया I वरिष्ठ नागरिकों का कार्यक्रम होने के कारण ईपीएस- 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्य समन्वय उमाकांत सिंह बिसेन कई पेंशनरो के साथ कार्यक्रम में उपस्थित थे I
सीधे संवाद का अवसर मिलने पर मुख्य समन्वयक उमाकांत सिंह ने रक्षा मंत्री के सम्मुख ईपीएस 95 में अत्यंत अल्प पेंशन मिलने और उसको 7500 रुपए महीना, महंगाई भत्ता और पति-पत्नी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मांग पूर्ण करने की अपील करी I जिसका वहां मौजूद सभी वरिष्ठ जनों ने जोरदार ताली बजाकर समर्थन किया I कार्यक्रम के बाद एच ए एल, एनटीपीसी, आईटीआई और प्रदेश के अनेक सार्वजनिक निगमों के पेंशनर्स ने समिति की टीम से मिलकर रक्षा मंत्री के सामने पेंशन मुद्दा उठाने की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया I




