India

Operation Sindoor लेकर अब तक क्‍या क्‍या हुआ, सेना ने बताया

तीनों सेना प्रमुखों ने संयुक्‍त कार्यवाही के बारे में दी जानकारी, कहा सीजफायर के बाद भी पाकिस्‍तान ने रात भर सीमा पर गोलाबारी की

भारतीय सेना ने पाकिस्‍तानी सेना को अब तक मुंहतोड़ जवाब दिया है। Operation sindoor से लेकर अब तक की गई कार्यवाही के बारे में भारतीय सेना ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। सेना की तरफ से डीजीएमओ लेफ़्टिनेंट जनरल राजीव घई, एयर फ़ोर्स की तरफ से डीजीएओ (एयर ऑपरेशन्स) एयर मार्शल एके भारती और नौसेना के डीजीएनओ (नेवल ऑपरेशन्स) वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और मेजर जनरल एसएस शारदा ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे जानकारी दी है।

एयर मार्शल एके भारती ने 6 और 7 मई की रात को आपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने जो हमले किए थे, उन जगहों के पहले की और बाद की तस्वीरें दिखाई। सेना ने बताया कि कैसे उन्‍होंने पाकिस्‍तान के एयर डिफेन्स सिस्टम, रडार और अन्य उपकरणों को निशाना बनाया और आतंकवादी ठिकानों को सटीक निशाना लगाकर मिट्टी में मिला दिया।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि सेना की “कार्रवाई सीमित, नपी-तुली और सटीक रही है”, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि “अगर देश के लिए ख़तरा पैदा होगा तो उसका जवाब दिया जाएगा.”

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button