Health

यूपी में उत्साह के साथ मनाया गया ‘पायलट डे’, 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के बेस्ट पायलट हुए सम्मानित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में संचालित 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं के पायलटों (चालकों) के सम्मान में मंगलवार को ‘पायलट डे’ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मरीजों की जान बचाने और उत्कृष्ट योगदान देने वाले एंबुलेंस पायलटों को पूरे प्रदेश में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

108 AMbulance e1779807692486

जिला और जोन स्तर पर मिला सम्मान

प्रदेश के सभी जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें हर जिले से 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के एक-एक सर्वश्रेष्ठ पायलट को चुना गया। इन उत्कृष्ट पायलटों को प्रमाण-पत्र, चेक और बैज देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, जोन स्तर पर भी हर जोन से एक-एक बेस्ट पायलट को यह विशेष सम्मान मिला। विभिन्न जिलों में डीएम, सीएमओ, सीएमएस और अन्य अधिकारियों ने भी पायलटों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया।

Pilot Day 108 Ambulance Services 8 e1779807629803

‘एंबुलेंस पायलट असली हीरो हैं’

यूपी में 108 और 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज (EMRI GHS) के प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने इस अवसर पर कहा कि एंबुलेंस पायलट दिन-रात सड़कों पर दौड़कर गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाते हैं।

Pilot Day 108 Ambulance Services 7

उन्होंने कहा, “मेडिकल इमरजेंसी में एक-एक पल कीमती होता है। ऐसे समय में मरीजों का जल्द अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है। 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के ये पायलट ही असली हीरो हैं। वे हर इमरजेंसी में सबसे पहले मौके पर पहुंचते हैं और मरीजों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। ये इमरजेंसी सेवाओं की रीढ़ हैं।”

Pilot Day 108 Ambulance Services 5

समर्पण के साथ सेवा की अपील

टीवीएसके रेड्डी ने सभी पायलटों की सराहना करते हुए अपील की कि वे भविष्य में भी इसी लगन और जज्बे के साथ अपनी सेवाएं देते रहें। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से सभी एम्बुलेंस पायलटों को उनके सेवा भाव, समर्पण और मानवता के प्रति उत्तरदायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Pilot Day 108 Ambulance Services 4

ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के बारे में

ईएमआरआई (इमर्जेंसी मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट) ग्रीन हेल्थ सर्विसेज भारत में विश्वस्तरीय आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं देने वाली अग्रणी संस्था है। यह स्वास्थ्य क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के तहत काम करने वाली देश की सबसे बड़ी पेशेवर आपातकालीन सेवा प्रदाता है।

Pilot Day 108 Ambulance Services 3

Pilot Day 108 Ambulance Services 2 e1779807674466

Pilot Day 108 Ambulance Services 1 e1779807712551

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button