Health

फार्मसिस्टों के पदनाम व वेतनमान में संशोधन की मांग

Lucknow: डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन (DPRA) ने फार्मासिस्ट संवर्ग के पदनाम (Nomenclature) और वेतनमान (Pay Scale) में संशोधन की मांग की है। इस सम्बन्ध में डीपीआरए के एक प्रतिनिधि मंडल ने महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ पवन कुमार को एक ज्ञापन भी दिया है।

डीपीआरए के प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में एक भर्ती गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। एसोसिएशन ने डीजी हेल्थ से मांग की है कि केंद्र सरकार के फार्मासिस्ट भर्ती, पदोन्नति और सेवा विनियम के प्रावधानों को राज्य में भी पूरी तरह लागू किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रत्यावेदन का संज्ञान लेते हुए महानिदेशक ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पूरी गंभीरता के साथ आश्वस्त किया कि इस प्रत्यावेदन को आवश्यक कार्यवाही हेतु भिजवा दिया जायेगा, ताकि नियमानुसार पदनाम और वेतनमान में बदलाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

इसे भी पढ़ें : फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे मरीज को आईपीसी तकनीकी से दी राहत

इस मौके पर डीपीआरए के अध्यक्ष जे.के. सचान, महामंत्री प्रद्युम्न सिंह, और प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष लखनऊ राजीव कुमार सहित एसोसिएशन के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि शासन स्तर से जल्द ही प्रदेश के हजारों फार्मासिस्टों के हित में यह शासनादेश जारी होगा।

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button