UP

स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेस में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया

लखनऊ: स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेस (SMS), लखनऊ परिसर में 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के ‘अभिव्यक्ति क्लब’ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

समर्पण और प्रतिबद्धता से निभाएं दायित्व: शरद सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शरद सिंह ने सभी शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षण और संस्थागत दायित्वों को प्राथमिकता देते हुए पूर्ण समर्पण व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उपहार भी भेंट किए।

तकनीकी युग में शिक्षक की भूमिका केवल ज्ञान देने तक सीमित नहीं

संस्थान के महानिदेशक डॉ. भरत राज सिंह ने डॉ. राधाकृष्णन के योगदान को नमन करते हुए कहा कि आज के तकनीकी दौर में शिक्षक की भूमिका केवल ज्ञान देने तक सीमित नहीं रह गई है। शिक्षक को मार्गदर्शक, मेंटर और परिवर्तन के वाहक के रूप में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना होगा। एक उत्कृष्ट शिक्षक वही है जो स्वयं निरंतर सीखता रहे, विद्यार्थियों में जिज्ञासा जगाए और उनमें नैतिक मूल्यों का संचार करे।

शिक्षकों के आचरण का विद्यार्थियों पर गहरा प्रभाव

निदेशक डॉ. आशीष भटनागर ने कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार और आत्ममंथन पर जोर दिया। वहीं सह निदेशक डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने शिक्षकों को समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि शिक्षक का व्यक्तित्व और आचरण विद्यार्थियों के भविष्य को गहराई से प्रभावित करता है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों की पदोन्नति इस मौके पर संस्थान की नियमावली के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य एवं कर्मठता से दायित्व निभाने वाले शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति (Promotion) संबंधी सूचना भी साझा की गई, जिससे समारोह का उत्साह दोगुना हो गया।

समारोह में निदेशक (प्रशासन) डॉ. जगदीश सिंह, अधिष्ठाता–छात्र कल्याण डॉ. पी.के. सिंह, अधिष्ठाता–इंजीनियरिंग डॉ. मोहम्मद हुसैन, उप महाप्रबंधक राहुल अवस्थी एवं कुलसचिव एस.एन. शुक्ला सहित 200 से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button