BusinessTech

SmartViewAI ला रहा है क्रिप्टो के लिए नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जानें इसके फायदे और कैसे करें ज्वाइन

क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। लोकप्रिय ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म SmartViewAI (स्मार्ट व्यू एआई) ने अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसका मुख्य उद्देश्य क्रिप्टो कम्युनिटी को सुरक्षित माहौल देना है। यह प्लेटफॉर्म क्रिप्‍टो एजुकेशन के साथ ही ट्रेडर्स को स्कैम और फर्जी ग्रुप्स से बचाएगा।

स्कैम से मिलेगा छुटकारा

अब तक क्रिप्टो ट्रेडर्स चर्चा और सिग्नल के लिए टेलीग्राम पर निर्भर थे। वहां स्पैम और धोखाधड़ी के मामले बहुत ज्यादा होते हैं। इसे देखते हुए SmartViewAI ने एक प्रीमियम कम्युनिटी बनाई है। अब यूजर्स सुरक्षित तरीके से आपस में बातचीत कर सकेंगे। यह पूरी तरह से क्रिप्टो ट्रेडिंग को समर्पित इकोसिस्टम होगा, जिसकी टेस्टिंग चल रही है और यह जल्द ही लाइव हो जाएगा।

SmartViewAI सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमुख फीचर्स

Trading Idea Sharing: यूजर्स अपने ट्रेडिंग आइडिया और स्ट्रैटेजी कम्युनिटी के साथ शेयर कर सकते हैं।

Chart integration: इसमें TradingView के चार्ट और प्राइस डिटेल्स सीधे पोस्ट करने की सुविधा दी गई है।Follow System: ट्विटर (X) की तरह ही, यूजर्स अनुभवी और सफल ट्रेडर्स को आसानी से फॉलो कर सकते हैं।

Portfolio Linking: प्लेटफॉर्म पर यूजर्स का एक्सचेंज और पोर्टफोलियो पहले से लिंक रहता है, जिससे डेटा बिल्कुल सटीक होता है।

Trader Ranking: हर ट्रेडर की एक रैंकिंग होगी। यह रैंकिंग उनके वास्तविक मुनाफे (profit) के आधार पर तय की जाएगी।

Safety Control: यूजर्स के पास स्कैमर्स को बैन करने, रिपोर्ट करने और कंटेंट शेयर करने का सीधा विकल्प मौजूद है।

SmartViewAI के अन्य बड़े फायदे

हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बिगिनर से लेकर एडवांस तक के फ्री ट्रेडिंग कोर्स भी उपलब्ध हैं। यह सिर्फ एक सोशल मीडिया ऐप नहीं है, बल्कि एक बेहतरीन AI-पावर्ड पोर्टफोलियो ट्रैकर भी है। यह प्लेटफॉर्म आपके पोर्टफोलियो की हेल्थ को 0-100 के बीच स्कोर देता है।

यह किसी एक कॉइन में जरूरत से ज्यादा निवेश के खतरे (concentration risk) को पहचान कर अलर्ट करता है। AI की मदद से निवेश के लिए सही समय (DCA) और मार्केट के नए ट्रेंड्स का पता चलता है।

प्लेटफॉर्म को कैसे ज्वाइन करें?

सबसे पहले स्मार्ट व्यू एआई की आधिकारिक वेबसाइट (smartviewai.com) पर जाएं।

होमपेज पर “Get Started Free” बटन पर क्लिक करके अपना फ्री अकाउंट बनाएं।

अपने क्रिप्टो एक्सचेंज (जैसे- CoinDCX, Binance, Bybit आदि) को सुरक्षित API के जरिए प्लेटफॉर्म से लिंक करें।

इसके बाद आप पोर्टफोलियो ट्रैकर, AI फीचर्स और कम्युनिटी का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं।

यह प्लेटफॉर्म AI आधारित पोर्टफोलियो ट्रैकिंग, रिस्क एनालिटिक्स और एक नई कम्युनिटी सुविधा प्रदान कर रहा है। ध्यान दें कि SmartViewAI एक एजुकेशनल और एनालिटिकल टूल है, वित्तीय सलाहकार (financial adviser) नहीं।

क्रिप्‍टो इंफ्लूएंसर पुष्‍पेंद्र सिंह के अनुसार 

जाने माने  क्रिप्टो एजुकेशन व क्रिप्‍टो इंफ्लूएंसर पुष्‍पेंद्र सिंह के अनुसार “telegram के ऊपर बहुत सारे स्कैम हैं और हम चैट और डिस्कस नहीं कर पाते थे। Smart View AI स्‍मार्ट व्‍यू एआई पर कम्युनिटी बना दी है जिसके ऊपर हम आपस में डिस्कस कर सकते हैं। अपना खुद का एक सोशल मीडिया रेडी हो चुका है। जहां पर आप अपने आप ट्रेडिंग आईडिया शेयर कर सकते हो।

यहां पर आप दूसरों को फॉलो कर सकते हैं जैसे Twitter के ऊपर करते हैं। कौन सा ट्रेंड चल रहा है? क्या सेंटीमेंट है? ये सारा का सारा पोर्टफोलियो ऑलरेडी आपका Smart view AI के ऊपर है ही। इसकी टेस्टिंग चल रही है और बहुत जल्‍द लाइव होने वाला है।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button