India

केजीएमयू में अवैध नियुक्तियों और भेदभाव का आरोप, सामाजिक संगठनों ने राजभवन तक निकाला शांतिपूर्ण मार्च

लखनऊ: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में नियमों को ताक पर रखकर नियुक्तियां करने और दलित-पिछड़े वर्ग के साथ भेदभाव का आरोप लगा है। इसके विरोध में सामाजिक संगठनों ने शुक्रवार शाम 4 बजे केजीएमयू से राजभवन तक शांतिपूर्ण सांकेतिक मार्च निकाला। इस दौरान राज्यपाल (Governer) और कुलपति को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

अधिवक्ता गिरेन्द्र पाल सिंह की ओर से जारी इस ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि केजीएमयू में अवैध रूप से नियुक्त अधिकारी षड्यंत्र के तहत दलित-पिछड़ों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रहे हैं।

केजीएमयू में अवैध नियुक्तियों और भेदभाव का आरोप, सामाजिक संगठनों ने राजभवन तक निकाला शांतिपूर्ण मार्च

ज्ञापन में उठाई गईं प्रमुख मांगें:

KGMU डीन की नियुक्तियां रद्द करने की मांग: केजीएमयू एक्ट की धारा 31(4) के उल्लंघन का हवाला देते हुए डॉ. केके सिंह (डीन-पैरामेडिकल) और डॉ. अमिता पांडेय (डीन-नर्सिंग संकाय) की नियुक्तियों को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई है।

कार्य परिषद की शुचिता: खन्ना समिति की संस्तुतियों के आधार पर डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की मांग उठी है। साथ ही, एक्ट की धारा 8(ञ) के तहत चिकित्सा विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को हटाकर केवल किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को ही कार्य परिषद में नामित करने को कहा गया है।

प्रशासनिक पदों पर पूर्णकालिक नियुक्ति: कुलपति द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS), मुख्य परीक्षा नियंत्रक, चिकित्सा अधीक्षक, उपचिकित्सा अधीक्षक, लाइब्रेरियन, लाएजन ऑफिसर और उपकुलसचिव जैसे पदों पर की गई नियुक्तियों को छह माह बाद भी जारी रखने को एक्ट की धारा 17(8) के विरुद्ध बताया गया है। इन्हें निरस्त कर परिनियमावली के अनुसार पूर्णकालिक नियुक्ति की मांग की गई है।

पारदर्शी चयन और प्रतिनिधित्व: जिन पदों का उल्लेख परिनियमावली में नहीं है, उनके लिए चयन समिति व मानक तय करने की बात कही गई है। इसके अलावा, विभिन्न समितियों में एससी/ओबीसी सदस्यों के वास्तविक प्रतिनिधित्व के लिए गूगल फॉर्म के जरिए संबंधित वर्गों की राय लेने का सुझाव दिया गया है।

स्वच्छ छवि वाले शिक्षकों को जिम्मेदारी: संस्थान की गरिमा बनाए रखने के लिए केवल स्वच्छ छवि वाले शिक्षकों को ही प्रशासनिक अधिकारी या इंचार्ज बनाने की मांग की गई है।

https://youtu.be/Xu0QmEBaBAc

संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी वैधानिक मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो केजीएमयू के मुख्य गेट पर स्थित राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी केजीएमयू प्रशासन की होगी।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button