UPIndia

यूपी सैनिक स्कूल के 26 कैडेट्स ने पास की NDA लिखित परीक्षा, रचा इतिहास

लखनऊ: देश की प्रतिष्ठित सैन्य प्रशिक्षण अकादमियों में अधिकारियों की पौध तैयार करने वाले यूपी सैनिक स्कूल, लखनऊ ने यूपीएससी एनडीए एवं आईएनए (NDA & INA) लिखित परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। हाल ही में घोषित नतीजों में विद्यालय के 26 कैडेट्स ने लिखित परीक्षा पास की है। पिछले कुछ वर्षों में एनडीए में चयन की संख्‍या में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है।

शुरुआत से ही कठोर प्रशिक्षण का मिला लाभ

विद्यालय प्रशासन के नेतृत्व, शिक्षकों के मार्गदर्शन और बाहरी विशेषज्ञों के सहयोग छात्र छात्राओं ने यह उप‍लब्धि हासिल की है। प्रधानाचार्य कर्नल सीमा मिश्रा एवं हेडमास्‍टर कर्नल सचिन चमोली के नेतृत्‍व में सैनिक स्‍कूल के कैडेट्स ने यह उपलब्धि हासिल कर स्‍कूल को गौरवान्वित किया है। 

स्कूल वाइस कैप्टन कैडेट गौरान्विता गर्ग ने कहा कि विद्यालय ने सीबीएसई पाठ्यक्रम के साथ-साथ शुरुआत से ही कैडेट्स को कठोर शैक्षणिक व शारीरिक प्रशिक्षण दिया। वहीं, स्कूल कैडेट एडजुडेंट अंगद चौधरी ने बताया कि प्रशासन और अधिकारियों द्वारा दी गई सुविधाओं ने तैयारी के दौरान उनके आत्मविश्वास को काफी मजबूत किया। विद्यालय ने सीबीएसई पाठ्यक्रम के साथ-साथ शुरुआत से ही कैडेट्स को कठोर शैक्षणिक व शारीरिक प्रशिक्षण दिया। 

 प्रधानाचार्य ने दिया सामूहिक प्रयास पर बल

प्रधानाचार्य कर्नल सीमा मिश्रा एवं हेडमास्टर लेफ्टिनेंट कर्नल सचिन चमोली (वीएसएम) के मार्गदर्शन में संस्थान ने प्रशिक्षण प्रणाली में कई सकारात्मक बदलाव किए हैं। प्रधानाचार्य कर्नल सीमा मिश्रा ने कहा कि प्रशासन, स्टाफ और कैडेट्स के पूर्ण समन्वय से यह परिणाम संभव हुआ है और भविष्य में यह प्रयास और बेहतर परिणाम लेकर आएगा।

वर्ष 1960 में स्थापित इस संस्थान को “एनडीए खड़कवासला की जननी” के रूप में भी जाना जाता है, जिसने भारतीय सेना को कई शीर्ष अधिकारी दिए हैं। 

कर्नल सीमा मिश्रा के अनुसार विद्यालय में नियमित कक्षाओं के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों की देखरेख में विशेष सायंकालीन कक्षाएं और पर्सनालिटी व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम संचालित किए गए थे।

एनडीए 2026 में सफल कैडेट्स की सूची

लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 26 कैडेट्स में शामिल हैं: कैडेट हर्ष (स्कूल कैप्टन), कैडेट पियूष कुमार, कैडेट उज्जवल कुमार, कैडेट हर्ष चौहान, कैडेट चौधरी मोक्ष तोमर, कैडेट आदित्य चोपड़ा, कैडेट अंगद चौधरी, कैडेट शिवम यादव, कैडेट संयम कुंडू, कैडेट गौरान्विता गर्ग (स्कूल वाइस कैप्टन), कैडेट माही श्रीवास्तव, कैडेट शिवांशी द्विवेदी, कैडेट उदिता पुष्करणा, कैडेट साँची यादव, कैडेट गरिमा मिश्रा, कैडेट तुषारिका सिंह, कैडेट ईशांत सिंह, कैडेट आयान तोशिफ अंसारी, कैडेट अनुभव सिंह, कैडेट अर्पित वर्मा, कैडेट निपून चौधरी, कैडेट आदित्य यादव, कैडेट विकास बघेल, कैडेट विकास चौधरी, कैडेट सृजन पुरी और कैडेट हर्षित सिंह।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button