India

KGMU और SGPGIMS में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी

मुख्य बिंदु

  • लखनऊ, 17 अक्टूबर 2026: उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुपालन में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) और
  • किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में अब 20 अक्टूबर को विजयादशमी का अवकाश घोषित था।

लखनऊ, 17 अक्टूबर 2026: उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुपालन में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) और संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) ने 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

KGMU ओपीडी के साथ इमरजेंसी सेवाएं जारी

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में अब 20 अक्टूबर को विजयादशमी का अवकाश घोषित था। उसके क्रम में 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को भी महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

विश्वविद्यालय में शैक्षिक, गैर-शैक्षिक और प्रशासनिक कार्यालयों में अवकाश रहेगा। हालांकि ओपीडी, इलेक्टिव ओटी और आपातकालीन सेवाएं यथावत चलती रहेंगी।

KGMU और SGPGIMS में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी

SGPGIMS ओपीडी जारी, नए पंजीकरण नहीं

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) ने भी अपने आदेश में 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के पावन अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि इस दिन नए पंजीकरण नहीं होंगे।

जिन मरीजों को पहले से ओपीडी के लिए समय दिया गया है, उनकी जांच और ऑपरेशन पूर्व नियत तिथियों पर होंगे। ओपीडी में मरीजों को देखा जाएगा और जांचें की जाएंगी। साथ ही सैंपल कलेक्शन बंद रहेगा, लेकिन 24 घंटे लैब तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं यथावत जारी रहेंगी।

KGMU और SGPGIMS में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button