Health

अलीगंज के डेंटल क्लीनिक में लगी आग

लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-बी स्थित एक डेंटल क्लीनिक में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। दोपहर करीब 1:30 बजे क्लीनिक से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुएं ने पूरी गली को अपनी चपेट में ले लिया। क्लीनिक से निकलता घना धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने क्लीनिक में लगी आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग से उठ रहे धुएं के कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में लगे रहे।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button