Sports

खेलो इंडिया की कीर्ति स्कीम के लिए लखनऊ में 6 से 10 मई तक ट्रायल

लखनऊ। भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटीफिकेशन (कीर्ति) KIRTI स्कीम के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में 6 से 10 मई तक ट्रायल कार्य होगा।

गौरतलब है कि खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटीफिकेशन (कीर्ति) KIRTI स्कीम की शुरुआत खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को प्रदर्शित करने हेतु एक सशक्त मंच देने के उद्देश्य से की गई है।

इस योजना के अंर्तगत साई के लखनऊ सहित देश के 11 क्षेत्रीय केंद्रों पर प्रतिभा मूल्यांकन केंद्र के तौर पर नामित किया गया है। इसके अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में 6 से 10 मई तक मूल्यांकन कार्य होगा

रजिस्टर करने के लिए https://mybharat.gov.in/ पर क्लिक करें।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए साई लखनऊ के सहायक निदेशक शुभांशु द्विवेदी (मोबाइल 81818 75261) पर संपर्क कर सकते हैं।

इस स्कीम को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व नेहरू युवा केंद्र से भी सहयोग मांगा गया है। वहीं इस स्कीम में प्रदेश में वाराणसी व जौनपुर में कीर्ति स्कीम के तहत प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा।

बताते चले कि इस स्कीम के लिए चयनित 11 क्षेत्रीय केंद्रों को प्रति क्षेत्रीय केंद्र 1000 खिलाड़ियों के प्रतिभा मूल्यांकन का निर्देश दिया गया है।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button