लखनऊ और कानपुर में 11 ब्लड बैंकों के संचालन पर तत्काल रोक, FSDA की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सुरक्षित और उच्च गुणवत्तापूर्ण रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने एक बड़ा कदम उठाया है । लखनऊ और कानपुर में संचालित 38 रक्त केंद्रों (ब्लड बैंकों) की सघन जांच की गई । जांच में अभिलेखीय और रक्त संचालन से जुड़ी अनियमितताएं मिलने पर 11 ब्लड बैंकों के सभी क्रियाकलापों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है ।
बदलते मौसम और संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई है । इसके लिए औषधि विभाग मुख्यालय ने प्रदेश के औषधि निरीक्षकों की अंतर-जनपदीय टीमें गठित कर चैरिटेबल ट्रस्ट और सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे रक्त केंद्रों का निरीक्षण किया । इस अभियान के तहत लखनऊ के 25 और कानपुर के 13 ब्लड बैंकों की जांच हुई ।
इन 11 ब्लड बैंकों पर लगी रोक
जिन रक्त केंद्रों के संचालन पर रोक लगाई गई है, उनमें लखनऊ के सात और कानपुर के चार केंद्र शामिल हैं:
लखनऊ के ब्लड बैंक:
-
Nobel Charitable Blood Centre
-
Sri Sai Blood Bank & Component Center
-
Awadh Charitable Blood Bank
-
Little Star Charitable Blood Centre
-
KHS Charitable Blood
-
Bombay Charitable Blood Centre
-
Lucknow Charitable Blood and Component Centre
कानपुर के ब्लड बैंक:
-
Vaada Charitable Blood Centre
-
Mayanjali Charitable Blood Bank
-
Pushpanjali Charitable Blood & Component Centre
-
Swastik Charitable Blood Centre
इन 11 संस्थानों पर कार्रवाई के अलावा, जांचे गए अन्य रक्त केंद्रों में मिली कमियों को दूर करने के लिए विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है । स्थानीय औषधि निरीक्षकों को इन निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।




