छठी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने जे.के. सचान

Lucknow: जे.के सचान (J.K. Sachan) छठी बार डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष (President) बने। वहीं प्रद्युम्न सिंह (Pradyuman Singh) महामंत्री (General Secretary) पद पर निर्वाचित हुए।
शनिवार को एसोसिएशन का द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन एवं निर्वाचन हुआ। प्रदेश भर से फार्मसिस्टों ने इस अधिवेशन में हिस्सा लिया और चुनाव में अपनी भागीदारी दी। चुनाव अधिकारी नागेन्द्र भूषण पाण्डेय ने निर्वाचन परिणामों की घोषणा की। नयी कार्यकारिणी में एक बार फिर जे.के. सचान को अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Dy. CM Brajesh Pathak) ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके कुशल नेतृत्व की सराहना की।
ये भी पढ़ें: चिकित्सा विभाग की अहम कड़ी हैं फार्मासिस्ट: ब्रजेश पाठक
अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद जे.के. सचान ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं, बल्कि प्रदेश के हर फार्मासिस्ट अधिकारी के विश्वास की जीत है। महानिदेशक डॉ. पवन कुमार जी एवं शासन के सहयोग से संवर्ग की पदोन्नति और अन्य विभागीय विसंगतियों को दूर करने के लिए पूरी शक्ति से कार्य करेंगे। संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राजीव कुमार को मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिवेशन में प्रदेश के सभी जनपदों से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी
अध्यक्ष- जे.के.सचान (छठी बार निर्विरोध)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- संजय कुमार श्रीवास्तव
महामंत्री- प्रद्युम्न सिंह
कोषाध्यक्ष- श्रवण कुमार चौधरी
उपाध्यक्ष- सुरेश चन्द्र वर्मा
संगठन मंत्री- अंजनी कुमार राय
संयुक्त मंत्री- अवधेश कुमार सिंह
सम्प्रेक्षक- सुभाष चन्द्र
मीडिया प्रभारी- राजीव कुमार
कार्यक्रम में डॉ. पवन कुमार, महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, डॉ. रंजना खरे, महानिदेशक (ट्रेनिंग), डॉ. संजू अग्रवाल, निदेशक (पैरामेडिकल), चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, संजीव वर्मा, जे.डी. (पैरामेडिकल) व अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।




