UP

बीकेटी में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए हाथ, स्वास्थ्य शिविर में बांटी दवाएं और खाद्य सामग्री

लखनऊ। बक्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए एक विशेष स्वास्थ्य एवं राहत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर क्षेत्र के भदेश्वर नाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।

राहत शिविर का आयोजन माइरस क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल और भाजपा के निवर्तमान क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह के संयुक्त सहयोग से किया गया। शिविर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की गई।

अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान जरूरतमंदों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। साथ ही बाढ़ से जूझ रहे परिवारों को राहत सामग्री के तौर पर खाद्य सामग्री के पैकेट भी उपलब्ध कराए गए।

इस सेवा कार्य के दौरान संतोष शुक्ला, पार्षद दीपक लोधी, ग्राम प्रधान विलास लोधी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अतुल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, बृजकिशोर यादव, कुलदीप कृष्णा, संजय रावत, गया दिन रावत, डॉ. विजय शुक्ला, अखिलेश त्रिपाठी, अरुण मिश्रा और जितेंद्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button