India

सीएम योगी की उपस्थिति में दारा सिंह चौहान ने दाखिल किया नामंकन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल कि‍या।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

गौरतलब हो कि डॉ. दिनेश शर्मा के इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई विधान परिषद की सीट पर पहले मतदान 29 जनवरी को होना था। लेकिन 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण सार्वजनिक अवकाश की घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग ने सोमवार को संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी क‍िया था।

अब 30 जनवरी को उपचुनाव होगा। वहीं नाम वापसी 22 जनवरी के बजाय 23 जनवरी को होगी। डॉ. शर्मा की एमएलसी सीट का कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक है।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button