Sports

भारतीय पैरा क्रिकेट टीम में दूसरी बार खेलेगा अम्बारा मथाई का लाल

रायबरेली। पैरा क्रिकेटरों के लिए कार्य करने वाली सर्वोच्च संस्था डिफरेंटली एबल्ड फेडरेशन ऑफ क्रिकेट ने जिले के होनहार खिलाड़ी शिव कुमार का चयन भारतीय पैरा क्रिकेट टीम में किया है। अब वह अगले महीने श्रीलंका में आयोजित होने वाली पैरा टी-20 प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जिले के दीनशाह गौरा ब्लॉक के ग्राम अम्बारा मथाई निवासी शिव कुमार के पिता रतीपाल गांव में खेती-किसानी करते हैं, जबकि उनकी माता छिटाना गृहिणी हैं। अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और बेहतरीन खेल प्रतिभा के दम पर शिव कुमार ने एक बार फिर भारतीय पैरा क्रिकेट टीम में जगह बनाई है।

शिव कुमार ने बताया कि उनका चयन डिफरेंटली एबल्ड फेडरेशन ऑफ क्रिकेट (डीएएफसी) द्वारा किया गया है। वह तीन से पांच अप्रैल तक कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित डीएएफसी-20 अंतरराष्ट्रीय पैरा क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

शिव कुमार की यह उपलब्धि न केवल रायबरेली जिले बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान की बात है। वर्तमान में वह बेंगलुरु की एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं और अपनी नौकरी के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। 🏏🇮🇳

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button