SportsUP

BHU की काजल यादव ने रचा इतिहास: खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली महिला बॉक्सर बनीं

 

45–48 किलोग्राम वर्ग में LPU की खिलाड़ी को हराकर हासिल की बड़ी उपलब्धि, विश्वविद्यालय में खुशी की लहर

वाराणसी,: Banaras Hindu University (BHU) की छात्रा काजल यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय के खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। काजल यादव ने 45–48 किलोग्राम भार वर्ग में मेजबान Lovely Professional University (LPU) की खिलाड़ी को पराजित कर खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई कर लिया। इस उपलब्धि के साथ ही वह बॉक्सिंग में खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने वाली BHU की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

काजल यादव वर्तमान में BHU के SAI हॉस्टल में रहकर नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच एम.एस. पूजा यादव, रमेश कुमार और नरेंद्र बिष्ट को दिया। काजल ने कहा कि कोचों के मार्गदर्शन और लगातार अभ्यास की बदौलत वह इस मुकाम तक पहुंच पाईं।

BHU बॉक्सिंग के प्रभारी डॉ. वैभव राय ने बताया कि काजल यादव की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए बेहद गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि काजल की मेहनत और समर्पण अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।

वहीं महिला बॉक्सिंग की चेयरपर्सन डॉ. सरिता परिहार ने काजल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. ए.के. नेमा ने भी इस उपलब्धि को BHU के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए काजल यादव और कोचिंग स्टाफ को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि डॉ. वैभव राय के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय में बॉक्सिंग का स्तर लगातार ऊंचा हो रहा है और खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। काजल यादव की यह सफलता आने वाले समय में BHU के खिलाड़ियों के लिए नई प्रेरणा साबित होगी।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button