
Xलखनऊ, 27 अक्टूबर 2026। दीपावली पर्व को देखते हुए प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों, राजकीय संस्थानों एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को समय से मानदेय उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश ने इस संबंध में संबंधित संस्थानों के अधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
महानिदेशक ने पत्र में निर्देशित किया है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत रखते हुए समन्वय स्थापित कर निर्धारित समयावधि में मानदेय का भुगतान किया जाए, ताकि कर्मचारियों को त्योहार के दौरान आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें
पत्र के अनुसार, मानदेय भुगतान की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति उत्पन्न होने पर उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्य, निदेशक एवं सेवा प्रदाता फर्म की होगी।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




