UP

KGMU Love Jihad case: लव जिहाद मामले की जांच करेगी UP STF, केजीएमयू की आंतरिक कमेटी भंग

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में सामने आए कथित ‘लव जिहाद’ प्रकरण की जांच अब यूपी एसटीएफ करेगी। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन द्वारा गठित 7 सदस्‍यीय फैक्‍ट फाइंडिंग कमेटी ने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) से जांच कराने की संस्‍तुति की है। इस कदम से साफ है कि प्रशासन इस मुद्दे की तह तक जाना चाहता है और किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है।

केजीएमयू की कमेटी भंग

इस आदेश के के साथ ही केजीएमयू प्रशासन द्वारा इस मामले की जांच के लिए गठित की गई आंतरिक समिति (Internal Committee) को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। अब इस पूरे प्रकरण की जांच का जिम्मा पूरी तरह से यूपी एसटीएफ (UP STF) के कंधों पर होगा। माना जा रहा है कि एसटीएफ न केवल आरोपी डॉक्टर, बल्कि इस मामले से जुड़े अन्य संभावित नेटवर्क और फंडिंग के एंगल्स की जांच कर सकती है।

गौरतलब है कि केजीएमयू प्रशासन ने डॉ. रमीज के मददगारों की जांच के लिए 7 सदस्‍यीय कमेटी गठित की थी। करीब 25 डॉक्‍टरों से बयान लिए गए। लेकिन कमेटी के हाथ कुछ नहीं लगा। दूसरी तरफ मीडिया में केस सामने आने के बाद केजीएमयू प्रशासन बैकफुट पर है। इसे देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने विस्‍तृत जांच के लिए एसटीएफ से जांच के लिए संस्‍तुति की है।

यह भी पढ़ें: KGMU Love Jihad Case: केजीएमयू कुलपति को मुख्यमंत्री ने किया तलब

क्यों लिया गया फैसला?

सूत्रों के मुताबिक, यह मामला केवल एक घटना तक सीमित नहीं माना जा रहा है, बल्कि इसके तार गहरे जुड़े होने की आशंका है। केजीएमयू प्रशासन की कमेटी की जांच का दायरा सीमित था, जबकि एसटीएफ के पास संगठित अपराध और गहरी साजिशों का पर्दाफाश करने की विशेष दक्षता है। 9 जनवरी को परिसर में हुए हंगामे और उसके बाद विभिन्न संगठनों द्वारा उठाई गई मांग को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने उच्च स्तरीय जांच का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें: KGMU: अपर्णा यादव के खिलाफ FIR न होने पर भड़के डॉक्टर कर्मचारी, ओपीडी ठप करने का अल्टीमेटम 

डॉ. रमीजुद्दीन पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

गौरतलब है कि इस मामले में मुख्य आरोपी डॉ. रमीजुद्दीन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उन पर पहचान छिपाकर और कलावा पहनकर हिंदू नाम से महिला डॉक्टर से दोस्ती करने और बाद में धर्मांतरण का दबाव बनाने (लव जिहाद) के गंभीर आरोप हैं। अब एसटीएफ की एंट्री से जांच की आंच और तेज होने वाली है। उनके माता पिता को भी पुलिस अरेस्‍ट कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: KGMU: लव जिहाद मामले में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी डॉक्टर गिरफ्तार

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखती हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। करियर की शुरुआत यूपी इलेक्‍शन . कॉम से. IBN 7, जनसत्‍ता, स्‍वतंत्र भारत, वाॅयस आफ लखनऊ, में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button