Health

KGMU में 7 साल के बच्चे की सफल रोबोटिक सर्जरी, हर्निया के दर्द से मिली राहत

लखनऊ: राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने एक 7 वर्षीय बच्चे की सफल रोबोटिक सर्जरी कर एक नई उपलब्धि हासिल की है‘लेफ्ट इंग्वाइनल हर्निया’ (Left Inguinal Hernia) से पीड़ित इस बच्चे का अत्याधुनिक तकनीक से इलाज किया गया, जिसके बाद वह अगले ही दिन उठकर चलने-फिरने लगा

अन्य अस्पतालों में था महंगा इलाज, केजीएमयू में मिली राहत

कृष्णा नगर की एलडीए कॉलोनी (LDA Colony) निवासी 7 वर्षीय श्रेयांश यादव हर्निया की समस्या से काफी समय से परेशान थाबच्चे के माता-पिता इलाज के लिए कई अन्य अस्पतालों के चक्कर लगा चुके थे, लेकिन वहां अत्याधुनिक सुविधाओं का अभाव था और ओपन सर्जरी का खर्च भी काफी ज्यादा बताया जा रहा थाकेजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की ओपीडी (OPD) में जब बच्चे को दिखाया गया, तो प्रारंभिक जांच में बायीं तरफ अंडकोश में हर्निया की पुष्टि हुई, जिससे परिजन बेहद चिंतित थे

रोबोटिक तकनीक से तेज रिकवरी और कम खर्च

बच्चे को 10 मार्च 2026 को अस्पताल में भर्ती किया गयाडॉक्टरों द्वारा रोबोटिक सर्जरी के फायदे बताने पर माता-पिता इसके लिए सहर्ष तैयार हो गए16 मार्च 2026 को डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कियारोबोटिक तकनीक की वजह से बच्चे को बहुत कम दर्द हुआ और रिकवरी इतनी तेज रही कि उसे 18 मार्च 2026 को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गयाखास बात यह है कि इस अत्याधुनिक सर्जरी में मरीज का कुल खर्च लगभग 60,000 रुपये आया, जो अन्य जगहों की तुलना में कई गुना कम हैयह पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग द्वारा की गई दूसरी रोबोटिक सर्जरी है

इन डॉक्टरों की टीम ने किया कमाल

इस जटिल ऑपरेशन को सफल बनाने वाली सर्जिकल टीम में विभागाध्यक्ष प्रो. जे. डी. रावत, प्रो. आनंद पाण्डेय, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. मनीष राजपूत और डॉ. अमोल अग्रवाल शामिल थे। एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. विनीता सिंह और डॉ. नीलकमल की टीम ने संभालीइस महत्वपूर्ण सर्जरी में नर्सिंग ऑफिसर रीता, संजय और आकाश बाबू ने भी अहम सहयोग दिया

बच्चों के लिए वरदान बनेगी यह तकनीक

विभागध्‍यक्ष प्रो. जेडी रावत का कहना है कि इस दूसरी सफल रोबोटिक सर्जरी के बाद अब बच्चों की अन्य बीमारियों का इलाज भी इसी अत्याधुनिक तकनीक से किया जाएगाइससे वयस्क मरीजों की तरह बच्चों को भी ऑपरेशन के बाद तेज रिकवरी का लाभ मिल सकेगा। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने इस शानदार सफलता पर पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button