UP

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ। इंडियन ऑयल द्वारा संचालित स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण एवम् स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय भण्डारी एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर , स्टेट हेड उत्तर प्रदेश तथा अन्य अतिथि अभिषेक शर्मा मुख्य महाप्रबंधक रिटेल सेल, भद्रो लकड़ा मुख्य महाप्रबंधक एल पी जी एवं श्री बी. एल. पाल मुख्य प्रबंधक सीएसआर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ शॉल देकर किया । अपने स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय परिसर में इंडियन आयल सीएसआर फण्ड से निर्मित शौचालय का जिक्र करते हुए कहा कि यह छात्राओं के लिए स्वच्छता तथा स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी पहल है।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री संजय भण्डारी ने स्वच्छता पखवाड़ा की थीम- स्वच्छता, पर्यावरण एवम स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए छात्राओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण बेहतर स्वास्थ्य तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराते हुए स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने महाविद्यालय में आगे भी इंडियन आयल के सहयोग का आश्वासन दिया l

कार्यक्रम के दौरान इंडियन ऑयल की ओर से छात्राओं को स्वच्छता किट एवम पौधे वितरित किए गए। छायादार वृक्ष लगाए गए साथ ही उन्हें स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूक किया गया।

मुख्य अतिथि महोदय द्वारा कॉलेज की सफ़ाई कर्मी को अंगवस्त्र के साथ स्वच्छता किट भी भेंट की l

कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में सभी उपस्थितजनों ने स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल परिसर के निर्माण तथा उसके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन कार्यक्रम इंचार्ज डॉ रुचि यादव, डॉ विजेता दिक्षित, संचालन डॉ शालिनी शुक्ला, अन्य शिक्षिकाओँ डॉ प्रीति सिंधी, डॉ प्रियंका, डॉ अपर्णा टंडन आदि एवम समस्त कार्यालय स्टाफ के सहयोग से एवम् प्राचार्या के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ ।

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button