UP

डाक्टर सीखिगें बुजर्गों के इलाज का तरीका

Lucknow: वृद्धावस्था में व्यक्ति को उम्र सम्बन्धी रोग अधिक परेशान करते हैं। बुजुर्ग रोगियों को इलाज के साथ समझने की भी जरूरत होती है। मरीज का उपचार करने वाला डाक्टर अगर उम्र को ध्यान में रखते हुए दवा दे तो बुजुर्ग मरीज की स्वास्थ्य सम्बंधी समस्या आसानी से दूर हो जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए डाक्टरों के लिए एक सार्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया है।

जीरियट्रिक सोसायटी आफ इंडिया (GSI) की ओर एक मई से शुरू होने वाले इस कोर्स में देश के अलग-अलग चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ युवा डाक्टरों को जरूरी प्रशिक्षण देंगे। कोर्स डॉ. कौसर उस्मान व डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में संचालित किया जाएगा। डॉ. उस्मान ने बताया की कोर्स 3 महीने का होगा जिसे कोई भी चिकित्सक कर सकता है। अब तक 100 से अधिक चिकित्सक इसके लिए आवदेन कर चुके हैं। मंगलवार और शुक्रवार को रात 8 बजे ऑनलाइन क्लासेस चलेंगी।

कोर्स से क्या होगा लाभ

डॉ. कौसर उस्मान (Dr. Kauser Usman) के मुताबिक बुजुर्गो की बीमारियां सामान्य मरीज से अलग होती हैं। उन्हें एक साथ दिक्कतें हो सकती हैं। सबके लिए अलग-अलग दवाएं होती हैं। उनमें दवाओं के रिएक्शन का भी खतरा होता है। बुजुर्ग मरीजों को अधिक स्पेशलाइज इलाज व सोच समझकर दवाएं देने की जरूरत है। जीरियाट्रिक मेडिसिन (Geriatric Medicine) में सर्टिफिकेट कोर्स इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। Dr Kauser Usman thecoverage 1

Dr Kauser Usmanकोर्स वृद्ध वयस्कों की शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक जरूरतों को समझने और उनके प्रबंधन में सक्षम बनाता है। सभी चिकित्सकों को यह कोर्स करना चाहिए।

कई बार काम के दबाव व अन्य कारणों से डाक्टर मरीज को उतना समय नहीं दे पाता, जिसमें वह अपनी दिक्कत को बता सके। बुजुर्गों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि वह अपनी परेशानी डाक्टर को अच्छे नहीं बता पाते। कई बार बुजुर्ग मरीज दवाएं लेना भूल जाते हैं। इन मरीजों को अधिक निगरानी की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में लेसा का ‘घूसखोर’ जेई निलंबित, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी 1.5 लाख की रिश्वत

सीनियर सिटीजन के लिए अलग से ओपीडी

सीनियर सिटीजन (senior citizen) को बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में अलग जीरियाट्रिक मेडिसीन विभाग है। डॉ. कौसर उस्मान के नेतृत्व में प्रत्येक गुरूवार को ओल्ड ओपीडी ब्लॉक के कमरा नम्बर 9 में यह ओपीडी संचालित होती है। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक स्पेशलिस्ट डॉक्टर मरीजों को परामर्श देते हैं।

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button