लखनऊ में अब 30.80 लाख से अधिक वोटर्स, सरोजनी नगर सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र बना

लखनऊ: भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर लखनऊ जनपद की सभी 9 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों (Voter List) का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। जिसके अनुसार लखनऊ में 30.80 लाख से अधिक वोटर 1,556 मतदान केंद्रों पर वोट डाल सकेंगे। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी. की अध्यक्षता में ईको गार्डन स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित कर इसकी विस्तृत जानकारी साझा की गई। वोटर लिस्ट में आपना नाम चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
राजनैतिक दलों को सौंपी गई सूची
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शुभी सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभय किशोर समेत भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, सीपीआई (एम) और अपना दल (एस) के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
एक नज़र में लखनऊ की मतदाता संख्या
जनपद के सभी 4,132 मतदेय स्थलों और 1,556 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। अंतिम आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ में मतदाताओं की कुल संख्या 30,80,350 पहुंच गई है।
वोटर लिस्ट में आपना नाम चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
मतदाताओं का श्रेणीवार विवरण:
- कुल मतदाता: 30,80,350
- पुरुष: 16,13,049
- महिला: 14,67,194
- थर्ड जेंडर: 107
विधानसभा वार मतदाताओं की स्थिति
जनपद की 9 विधानसभा सीटों में सरोजनी नगर सबसे अधिक मतदाताओं वाला क्षेत्र बना हुआ है, जबकि लखनऊ कैन्टोनमेन्ट में मतदाताओं की संख्या सबसे कम है।





