नाबार्ड की राज्य ऋण संगोष्ठी: यूपी को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी की ओर बढ़ाने की मजबूत पहल

लखनऊ। नाबार्ड द्वारा आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के प्राथमिक क्षेत्रों में ऋण संभाव्यता को लेकर राज्य ऋण संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फोकस पेपर 2026-27 का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया, जिसमें कृषि, एमएसएमई, ग्रामीण विकास और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।

यह क्रेडिट संगोष्ठी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप वर्ष 2027 तक भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तथा वर्ष 2029-30 तक उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदित्यनाथ ने कहा कि संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने ऋण प्रवाह, निवेश संभावनाओं और ग्रामीण-आर्थिक सशक्तिकरण पर विस्तृत विचार साझा किए, जिससे प्रदेश के समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 

Exit mobile version